ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Patna News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लोगों का भारी हंगामा, गुस्साए लोगों ने पटना DM को घेरा; जानिए.. पूरा मामला

17-Apr-2025 12:05 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में भारी हंगामा हुआ है। सीएम के कार्यक्रम से जाने के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सीएम के जाते ही मौके पर मौजूद पटना डीएम को लोगों ने घेर लिया और जमकर हंगामा किया।


दरअसल, पटना के बहादुरपुर हाउसिंग कालोनी स्थित पार्क में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था। राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे थे, तभी स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।


बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी चंद्रशेखर पार्क को निजी स्कूलों को आवंटित करने के विरोध में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया है। लोगों ने पहले तो मुख्यमंत्री के सामने ही विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। इसके बाद जैसे ही सीएम वहां से रवाना हुए लोगों ने पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के सामने हंगामा करने लगे।


गुस्साए स्थानीय लोगों को समझाते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद जमीन को निजी शिक्षण संचालक को दिया गया था। स्थानीय लोगों के द्वारा ही पार्क बनने पर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट के फैसले के बाद जमीन को शैक्षणिक संस्थान को आवंटित किया गया। डीएम ने कहा कि अगर कोई परेशानी है तो लोग कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी बात रखें।

फर्स्ट बिहार के लिए प्रेम राज की रिपोर्ट..