सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
23-Apr-2025 07:20 AM
By First Bihar
Patna Axis Bank fire: पटना के किदवईपुरी एक्सिस बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू किदवईपुरी स्थित एक्सिस बैंक शाखा में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी। घटना के तुरंत बाद बैंक में लगे अलार्म ने सुरक्षा कर्मियों को सतर्क किया, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ी क्षति होने से बचाव हो गया। हालांकि, बैंक मैनेजर ने इस घटना पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
वहीं, बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने जानकारी दी कि किसी प्रकार की नकदी की क्षति नहीं हुई है और समय पर कार्रवाई से स्थिति को संभाल लिया गया। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। घटना को लेकर इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है।