बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
10-Feb-2025 07:31 PM
By First Bihar
Patna News: पटना शहर में गंगा नदी के दक्षिणी तट पर जेपी गंगा पथ की आधारशिला लोक नायक जय प्रकाश नारायण के जन्म दिवस के अवसर पर 11.10.2013 को रखी गयी थी। जेपी गंगा पथ के दीघा से कंगन घाट तक पूर्ण हो जाने से पटना के पूर्वी तथा पश्चिमी भाग के बीच आवागमन में सुगमता आयी है।
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि जेपी गंगा पथ का दीघा में जेपी सेतु तथा गायघाट में महात्मा गाँधी सेतु से सम्पर्क स्थापित हो जाने से उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार के बीच आवागमन सुगम हो गया है। मंत्री ने बताया कि कंगन घाट तक सम्पर्कता बहाल हो जाने से पटना शहर में जाम की समस्या में कमी आयी है। अटल पथ के माध्यम से कंगन घाट तक आने-जाने में काफी सहुलियत हो रही है।
पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि जेपी गंगा पथ के कंगन घाट से आगे के पथांश में काफी तेजी से कार्य हो रहा है एवं इसे अगले माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य है जिससे इसका राष्ट्रीय उच्च पथ सं0-30 से सम्पर्कता हो जाएगी।
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि जेपी गंगा पथ का राष्ट्रीय उच्च पथ सं0 30 से सम्पर्कता स्थापित हो जाने से पटना शहर में एक छोर से दूसरे छोर तक निर्बाध एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित हो जाएगा। उन्होंनेे कहा कि जेपी गंगा पथ के दोनों ओर हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिससे पटना शहर के पर्यावरण में भी सुधार होगा।