दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Nov-2025 09:21 PM
By FIRST BIHAR
Patna Nagar Nigam: पटना नगर निगम ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। निगम ने कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी में 50% तक की वृद्धि को मंजूरी दे दी है, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी। इस निर्णय से हजारों श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है और उन्हें आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी।
यह बढ़ोतरी खासकर आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत श्रमिकों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। सरकार द्वारा निर्धारित नई न्यूनतम मजदूरी दरों को नगर निगम ने पूरी तरह लागू कर दिया है, जिसका सीधा लाभ 4,887 मानव बल को मिलेगा। यह जानकारी शनिवार को मौर्यलोक स्थित मौर्य मंडपम में पटना नगर निगम और आउटसोर्सिंग एजेंसियों की संयुक्त समन्वय बैठक में दी गई।
बैठक की अध्यक्षता महापौर सीता साहू ने की, जबकि उप महापौर रेशमी कुमारी, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, उप नगर आयुक्त राजन सिन्हा और प्रद्युम्न सिंह सहित सशक्त स्थायी समिति के सदस्य, पार्षद और निगम अधिकारी उपस्थित रहे। नई मजदूरी दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी।
श्रेणी पुरानी दर (प्रतिदिन) नई दर (प्रतिदिन) वृद्धि
अकुशल 400 रुपये 424 रुपये +24 रुपये (+6%)
अर्द्धकुशल 400 रुपये 440 रुपये +40 रुपये (+10%)
कुशल 436 रुपये 536 रुपये +100 रुपये (+23%)
अतिकुशल 436 रुपये 654 रुपये +218 रुपये (+50%)
महापौर सीता साहू ने कहा कि यह केवल मजदूरी वृद्धि नहीं, बल्कि मेहनतकश श्रमिकों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने आउटसोर्स एजेंसियों को निर्देश दिया कि नई दरों के अनुसार समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। वहीं नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने आश्वस्त किया कि निगम नई मजदूरी दरों को समय पर लागू कराने और वेतन वितरण में किसी भी देरी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।