ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Patna News: रेलवे ट्रैक से मिला केंद्रीय विद्यालय की छात्रा का शव, पटना से जमालपुर कैसे पहुंच गई खुशी?

19-Apr-2025 01:45 PM

By First Bihar

Patna News: पटना दानापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय, कैंट के लिए गुरुवार को घर से निकली 15 साल की नाबालिग छात्रा खुशी कुमारी का शव शुक्रवार को जमालपुर में ट्रैक के पास से बरामद हुआ है। छात्रा के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके हाथ-पैर टूटे हुए थे। घटनास्तल से उसका स्कूल बैग, आईडी कार्ड मिला है जिससे उसकी पहचान हुई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।


मृतक छात्रा खुशी कुमारी के भाई अंशु ने बताया कि गुरुवार को जब काफी देर तक उसका पता नहीं चला तो उसकी गुमशुदगी की शिकायत दानापुर थाने में दर्ज कराई गई थी। देर रात उसका शव किऊल-जमालपुर रेलखंड पर अभयपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे समपार फाटक के पास मिलने की जानकारी मिली। 


सूचना पर झारखंड सैप में पदस्थापित खुशी के पिता व पूर्व सैनिक अमरेश कुमार संबंधित थाना पहुंचे। पोस्टमार्टम करवाने के बाद वे शव को लेकर वापस घर लौट आये। अमरेश कुमार परिवार के साथ शाहपुर के नूरपूर चांदमारी में घर बनाकर रहते हैं। दो बहनों में खुशी छोटी थी। खुशी दानापुर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में 10 वीं कक्षा में पढ़ती थी। 


गुरुवार को सुबह रोज की तरह करीब 7 बजे वह स्कूल ड्रेस में साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं आई तो परिजन खोजबीन करने लगे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन रात में ही दानापुर थाने पहुंचे व लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर खुशी दानापुर से जमालपुर कैसे पहुंच गई?