UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
06-May-2025 05:23 AM
By First Bihar
INDIAN RAILWAY : यदि आप भी ट्रेन के जरिए भारत के ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर भारतीय रेलवे ने क्या व्यवस्था की है ?
जानकारी के मुताबिक, आईआरसीटीसी एक विशेष पैकेज के तहत लोगों को घुमाने का निर्णय लिया है। यह 12 रात और 13 दिन का टूर पैकेज होगा। इसमें अब तक 250 लोगों ने यात्रा की बुकिंग करा ली है। हालांकि, 700 लोगों के लिए यह पैकेज है।
आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार व मुख्य पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि यह पर्यटक ट्रेन 31 मई को धनबाद से खुलेगी, जो हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदार नगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी।
उन्होंने बताया कि, यह ट्रेन उज्जैन (श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग), द्वारका (श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री द्वारिकाधीश मंदिर), सोमनाथ (श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग), नासिक (श्री त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग), पुणे (भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग), औरंगाबाद (घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग) और शिर्डी (साई बाबा दर्शन) तीर्थ स्थलों का दर्शन कराते हुए 12 जून को लौटेगी।
वहीं, स्लीपर क्लास से यात्रा का शुल्क 23,575 रुपये प्रति व्यक्ति और थर्ड एसी क्लास से यात्रा का शुल्क 39,990 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। पटनावासी अगर ग्रुप बुकिंग कराते हैं, तो 700 रुपये प्रति व्यक्ति की एक विशेष छूट दी जायेगी। कोच में सुरक्षागार्ड, सफाईकर्मी और दूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे। श्रेणी के अनुसार एसी/ नॉन एसी होटल में रात्री विश्राम भी होगा।
इधर, इस ट्रेन से घूमने वाले इच्छुक पर्यटक, यात्रा संबंधी जानकारी और बुकिंग के लिए आइआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते है या आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करा सकते हैं।