ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / bihar / patna-news / Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां...

Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित

Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नया स्थल मरीन ड्राइव के पास तय किया गया है। इससे शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और प्रदर्शनकारियों के लिए सुरक्षित स्थान मिलेगा।

07-Feb-2026 02:41 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नया स्थल तय होने जा रहा है। शहर की भीड़भाड़ और ट्रैफिक की समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने मरीन ड्राइव के पास दूजरा मौजे में दो एकड़ जमीन चिह्नित की है।


गर्दनीबाग में धरनास्थल होने के कारण अक्सर सिविल सर्जन कार्यालय, गर्दनीबाग अस्पताल और आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति बन जाती थी। कई बार धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस को वाहनों का परिचालन रोकना पड़ता था, खासकर विधानसभा सत्र के समय, जब प्रदर्शनकारी भीड़ के साथ विधानसभा की ओर जाते थे।


हाल ही में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने एसडीएम, एडीएम और यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ गर्दनीबाग धरनास्थल का निरीक्षण किया और दूजरा मौजे में प्रस्तावित जमीन का जायजा लिया। अंचलाधिकारी से भूमि की स्थिति और स्वामित्व संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है ताकि अंतिम निर्णय लिया जा सके।


प्रशासन के अनुसार दूजरा इलाके में 20 एकड़ से अधिक भूमि सरकारी और असर्वेक्षित मानी जा रही है, हालांकि कुछ किसानों ने इन जमीनों पर कब्जे का दावा किया है। अंचलाधिकारी कार्यालय में कई आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं, जिनमें अधिकांश खारिज कर दी गई हैं। इस क्षेत्र में राज्य सरकार की कई योजनाएं भी प्रस्तावित हैं।


पटना में धरनास्थल का स्थान पहले भी बदला जा चुका है। 1999 से पहले हड़ताली मोड़ के पास धरनास्थल था, जो बाद में न्यायालय के आदेश पर आर ब्लॉक और फिर 2014 में गर्दनीबाग शिफ्ट किया गया। अब यह स्थान छोटा और अव्यवहारिक साबित हो रहा है।


जिला प्रशासन का मानना है कि मरीन ड्राइव के पास नया धरनास्थल बनने से मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम होगा, शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और प्रदर्शनकारियों के लिए एक स्थायी और बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।