बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
24-Jun-2025 07:32 AM
By First Bihar
Patna News: राजधानी पटना के न्यू कैपिटल एरिया में अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त फोरलेन सड़क का निर्माण होने जा रहा है। यह सड़क चितकोहरा से यारपुर तक बनाई जाएगी, जिससे विशेष रूप से गर्दनीबाग स्थित सरकारी आवासीय परिसरों के निवासियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव भवन निर्माण विभाग ने तैयार किया है और इसे पथ निर्माण विभाग के माध्यम से लागू किया जाएगा।
गर्दनीबाग के पुराने क्वार्टरों को हटाकर वहां नए सरकारी आवासीय भवन बनाए गए हैं, जहां राज्य सरकार के मंत्री, न्यायाधीश (जज), वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मी निवास कर रहे हैं। इन भवनों को सेंट्रल गैस पाइपलाइन से जोड़ने की भी योजना है, जिससे घरेलू गैस की आपूर्ति अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।
भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि फोरलेन सड़क का निर्माण अत्यधिक आवश्यक था, क्योंकि नए आवासीय परिसरों में बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी रह रहे हैं और मौजूदा सड़कें सीमित व जर्जर हैं। नई सड़क के बन जाने से न केवल इन परिसरों तक पहुंच आसान होगी, बल्कि यातायात दबाव भी घटेगा।
बिहार राज्य पथ विकास निगम (BSRDC) के अनुसार, यह नई सड़क बापू टावर के पीछे से गुजरेगी और इसमें मौजूदा 10 नंबर रोड और पथ निर्माण विभाग की एक अन्य सड़क को भी शामिल किया जाएगा, जिससे एकीकृत और सुगम मार्ग तैयार हो सके। न्यू कैपिटल एरिया के कार्यपालक अभियंता की ओर से इस परियोजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर पथ निर्माण विभाग को भेजा गया है। अब विभागीय मंजूरी मिलते ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा।