पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान
23-Feb-2026 06:01 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर नीट छात्रा की संदिग्ध मौत से जुड़ी आ रही है। सीबीआई की टीम एक बार फिर पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थिति शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। इस बार सीबीआई शंभू गर्ल्स हॉस्टल की दोनों वार्डन और हॉस्टल की मालकिन नेहा अग्रवाल को लेकर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक तीनों से शंभू गर्ल्स हॉस्टल के अंदर सीबीआई की टीम ने पूछताछ की।
तीनों से नीट छात्रा मामले में पूछताछ के बाद हॉस्टल की मालकिन नेहा अग्रवाल और दोनों वार्डन को गाड़ी में बिठाया गया। जिसके बाद तीनों सीबीआई के अधिकारी अपने साथ ले गये। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस की टीम मौजूद थी। सीबीआई की टीम जब तीनों महिला को लेकर शंभू हॉस्टल पहुंचीं थी तब वहां लोगों की भारी भीड़ इक्ट्ठा हो गयी थी।
भीड़ को देखते हुए शंभू हॉस्टल के बाहर और अंदर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी थी। तीनों महिलाओं से सीबीआई की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की फिर उन्हें लेकर हॉस्टल से रवाना हो गये। इस दौरान तीनों महिलाओं का चेहरा ढका हुआ था।
पटना से सूरज की रिपोर्ट









