ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज

NEET student : पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला, SIT की टीम के साथ हॉस्टल पहुंचे IG; पढ़िए क्या दिया अपडेट

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत और यौन हिंसा मामले में SIT ने जांच शुरू की। IG जितेंद्र राणा की निगरानी में घटनास्थल का मुआयना और फुटेज जांच जारी है।

17-Jan-2026 01:21 PM

By First Bihar

NEET student : चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत और यौन हिंसा के मामले में SIT की टीम ने शनिवार को शंभु हॉस्टल का मुआयना किया। टीम में एक एएसपी, दो डीएसपी और चार थानाध्यक्ष शामिल हैं, जबकि महिला थानेदार को शामिल नहीं किया गया। SIT में एक महिला डीएसपी और एक महिला थानाध्यक्ष मौजूद रहीं। इस जांच की निगरानी खुद IG जितेंद्र राणा करेंगे।


IG राणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटनास्थल का मुआयना और तकनीकी जांच जारी है। साथ ही अब तक हुए अनुसंधान की समीक्षा भी की जाएगी। ADG कमजोर वर्ग भी घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है और SIT जल्द मामले का उद्वेदन करेगी।


जांच में सामने आया कि छात्रा 26 दिसंबर को स्वजन के साथ जहानाबाद गई थी और 5 जनवरी की दोपहर 3.05 बजे पटना जंक्शन पहुंची। 3.34 बजे हॉस्टल पहुंची। 6 जनवरी को बेहोशी की हालत में मिली और 6-10 जनवरी तक कदमकुंआ के निजी अस्पताल में भर्ती रही। हालत गंभीर होने पर उसे कंकड़बाग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 11 जनवरी को उसकी मौत हुई।


पुलिस ने बताया कि हॉस्टल में 13 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। छात्रा के कमरे में एक ही दरवाजा है। 5 और 6 जनवरी का फुटेज देखा जा चुका है, जबकि 6-10 जनवरी का फुटेज भी जांच में लिया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस हत्या या आत्महत्या की संभावना पर भी जांच कर रही है।


जांच में कई सवाल उठ रहे हैं: कमरे में नींद की दवा कैसे पहुंची, छात्रा ने खुद खरीदी या किसी ने दी, हॉस्टल संचालक ने बेहोशी की तुरंत सूचना क्यों नहीं दी, मकान मालिक/संचालक की गिरफ्तारी क्यों की गई। छात्रा के मोबाइल की गूगल सर्च हिस्ट्री में सुसाइड और नींद की दवा से जुड़ा रिकॉर्ड मिला है।


स्वजन और हॉस्टल में मौजूद लोगों ने अस्पताल और SHO पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल संचालक ने 10-15 लाख रुपये का ऑफर दिया। मामले की जांच SIT या अन्य एजेंसियों से कराने और डॉक्टर व SHO के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।