ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / bihar / patna-news / पटना नीट छात्रा मौत मामला: मनीष रंजन को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

पटना नीट छात्रा मौत मामला: मनीष रंजन को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि सोशल मीडिया पर पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का वीडियो वायरल है, जिसमें दावा किया गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इस मामले में शामिल हैं। वकील ने कहा कि जांच के लिए खुद DNA सैंपल दें निशांत...

16-Mar-2026 06:54 PM

By First Bihar

PATNA: नीट छात्रा की मौत मामले में बड़ी खबर पटना से आ रही है। जिस शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर छात्रा मेडिकल की तैयारी कर रही थी, उस बिल्डिंग के मालिक मनीष रंजन को आज बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। फिलहाल मनीष रंजन जेल में ही रहेंगे। 


एडीजे 6 की अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान फैसला रिजर्व रखा था। सोमवार को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने मनीष रंजन की बेल को रिजेक्ट कर दिया। इस बात की जानकारी पीड़ित पक्ष के वकील एसके पांडेय ने दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ओपन कोर्ट इस बात का अनाउंसमेंट कर दिया गया है कि बेऊर जेल में बंद मनीष रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है। 


जजमेंट की कॉपी अभी हाथ में नहीं आई है। उन्होंने बताया कि आज सुनवाई नहीं हुई बल्कि 12 मार्च को बहस के बाद ऑर्डर रिजर्व रखा गया था। हम लोगों ने ऑर्डर के लिए अप्लाई किया है, एक दो दिन में मिल जाएगा। ऑर्डर मिलने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस केस में बड़े-बड़े रसुखदार शामिल हैं। 


पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि सोशल मीडिया पर पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का वीडियो वायरल हैं जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इस केस में शामिल हैं। पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा कि मैं यह कहना चाहूंगा कि यदि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का दामन साफ है और यदि यह आरोप लग रहा है तो उनको खुद ही सामने आकर डीएनए सैंपल देना चाहिए।