दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
27-Feb-2026 08:25 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की नर्स रितु कुमारी से करीब छह घंटे तक पूछताछ की। जहानाबाद की रहने वाली जीडीए स्टाफ रितु कुमारी सीबीआई दफ्तर पहुंचीं और पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां साझा कीं।
रितु कुमारी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को पहले से जानकारी थी कि छात्रा के साथ गलत घटना हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता जब अस्पताल लाई गई थी, तब वह बेहोशी की हालत में थी और स्टाफ के बीच यह चर्चा थी कि रेप पीड़िता लाई जा रही है। उनके अनुसार, कुछ डॉक्टरों ने भर्ती लेने से मना किया, जबकि कुछ ने एडमिट करने की बात कही।
सीबीआई की पूछताछ में रितु ने बताया कि इलाज के दौरान परिवार को खर्च की चिंता न करने की बात कही गई थी और कहा गया था कि “आपकी बेटी नहीं, मेरी बेटी है।” उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता के शरीर पर कोहनी, कंधे सहित अन्य जगहों पर खरोंच के निशान थे। रिपोर्ट आने के बाद जूनियर डॉक्टरों के बीच भी यह चर्चा थी कि उसके साथ गलत हुआ है।
रितु कुमारी ने कहा कि जिस दिन छात्रा अस्पताल आई, उसी दिन स्टाफ को शक हो गया था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें सीबीआई पर भरोसा है, लेकिन पुलिस प्रशासन पर उनका भरोसा उठ चुका है। सीबीआई मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और अस्पताल प्रबंधन व स्टाफ से लगातार पूछताछ की जा रही है।