BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार
22-Mar-2025 04:38 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में खुल्लम खुल्ला कानून को ठेंगा दिखाया जा रहा है. पटना से सटे नौबतपुर इलाके में एक बिल्डर मौर्य होम्स के भूमि पूजन के दौरान हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. बताया जा रहा है कि रायफलऔर पिस्टल से 11 राउंड हवाई फायरिंग की गई है. फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
वीडियो में कुछ युवक खुलेआम गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तस्वीर में मौर्य होम्स का बोर्ड दिख रहा है. वहीं पर एक शख्स हथियार से लैश होकर फायरिंग कर रहा. बंदूक के साथ-साथ पिस्टल भी है, जिससे दनादन फायरिंग की जा रही है.
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मौर्य होम्स के भूमि पूजन के दौरान नारियल फोड़ने के साथ-साथ हवाई फायरिंग भी की गई। वायरल वीडियो में एक युवक यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कम से कम 11 राउंड फायरिंग होगी. हालांकि, इस वीडियो की सत्यया की पुष्टि 1st Bihar नहीं करता है.
पुलिस भी अभी बताने की स्थिति में नहीं है. लेकिन जिस तरह से सार्वजनिक तौर पर हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग की जा रही है, यह सीधे तौर पर कानून को ठेंगा दिखाने के समान है. कानून के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पटना पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और दोषियों पर क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं.