Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ?
07-Jul-2025 08:08 AM
By First Bihar
Tejashvi Yadav: बिहार की राजधानी पटना में चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद राजधानी पटना में फिर एक हत्या का मामला सामने आया है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दानापुर में निजी स्कूल संचालक अजीत कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस मामले पर प्रदेश के विपक्षी नेता और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है।
दरअसल, तेजस्वी यादव ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट जारी किया है। उन्होंने लिखा है, कि "पटना में हत्या, नालंदा में डबल मर्डर!! अपराधी मस्त, पुलिस पस्त! मुख्यमंत्री अचेत, अधिकारी जड़ और व्यवस्था निर्जीव! कहीं कोई किसी की सुनने वाला नहीं।"
तेजस्वी यादव के इस बयान ने सत्ता पक्ष पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई है और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है। इस बीच, पुलिस ने दोनों मामलों की जांच तेज कर दी है। दानापुर पुलिस ने अजीत कुमार हत्या मामले में संदिग्ध अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही गोपाल खेमका हत्या केस में भी गहराई से जांच जारी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। हालांकि पुलिस विभाग ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि राजधानी में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।