PATNA:राजधानीवासियों को आगामी मॉनसून में बड़ी राहत मिलेगी। पटना नगर निगम ने मॉनसून से पहले ही 56 हजार मैनहॉल के उड़ाही का काम पूरा कर लिया है।
पटना नगर निगम के अधिकारियों ने इस संदर्भ में कहा कि शहर के 6 अंचलों के 75 वार्डों में बीते जनवरी महीने से नाला उड़ाही का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं सभी वार्डों में इस काम के लिए मीनी सकर, सुपर सकर, पोकलेन, जेसीबी आदि मशीन से नाला सफाई के लिये मोपअप अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सफाईकर्मियों के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, जिसमें शेफ्टी गेयर, गलब्स व अन्य सेफ्टी कीट की व्यवस्था है, ताकि नाला सफाई के दौरान कोई हताहत न हों।
निगम ने अपने सभी मशीन होल की जियो टैगिंग की, ध्वस्त कवर की मुख्यालय स्तर से मॉनिटरिंग
बता दें कि मॉनसून के लिए निगम की टीमों के द्वारा एक और मास्टर प्लान बनाया गया है। जिसमें शहर के करीब 75 हजार कैचपिट, मशीनहोल, स्लैब की जियो टैगिंग का काम पूरा किया जा चुका है। साथ ही टूटे हुए मशीन होल की मरम्मत का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि मॉनसून में मशीन होल एम्बुलेंस की सुविधा भी शुरू की जा चुकी है। जिसमें बारिश के मौसम में रिपेयर के लिए डेडिकेटेड टीम मौजूद रहेगी । इससे मॉनसून पटनावासियों को गली-मुहल्लों व रास्ते पर जलजमाव व कीचड का सामना नहीं करना होगा।