ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: आखिर बॉर्डर से शराब बिहार कैसे पहुंच रही? RJD विधायक भाई वीरेंद्र का सरकार से तीखा सवाल Bihar Politics: आखिर बॉर्डर से शराब बिहार कैसे पहुंच रही? RJD विधायक भाई वीरेंद्र का सरकार से तीखा सवाल Success Story: कभी किताबें खरीदने तक के नहीं थे पैसे, रिश्तेदार भरते थे स्कूल की फीस; आज वही बनीं RAS अफसर, जानिए कहानी PM Awas Yojana Bihar : 'PM आवास का लाभ देने के लिए आवास सहायक मांगते हैं पैसे ....', BJP विधायक ने मंत्री का पसीना छुड़ाया, जानिए मंत्री ने फिर क्या कहा Bihar Crime News: बिहार में बारात जा रहे युवकों से लूटपाट, आईफोन और कैश छीनकर भागे नकाबपोश बदमाश Bihar Crime News: बिहार में बारात जा रहे युवकों से लूटपाट, आईफोन और कैश छीनकर भागे नकाबपोश बदमाश प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: बिहार की लाखों महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, 25 लाख कनेक्शन स्वीकृत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: बिहार की लाखों महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, 25 लाख कनेक्शन स्वीकृत JP Ganga Path : पटना मरीन ड्राइव का होगा विस्तार, बक्सर से फरक्का तक जेपी गंगा कॉरिडोर का सपना; मंत्री ने दिया जवाब Indian Railway : होली से पहले मिल सकती है राहत, पटना–दिल्ली समेत इस रूट पर 7 स्पेशल ट्रेनें बनेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस; देखें पूरी लिस्ट

Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन

पटना मेट्रो का आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक ट्रायल रन सफल। मार्च के दूसरे सप्ताह से आम लोगों के लिए परिचालन शुरू होने की संभावना।

Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन

25-Feb-2026 08:19 AM

By First Bihar

Patna Metro Rail Corporation के प्राथमिक कॉरिडोर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है। न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से मलाही पकड़ी स्टेशन के बीच पहली बार गुरुवार को मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर को देखते हुए गुरुवार को आईएसबीटी से भूतनाथ स्टेशन तक आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी। नियमित परिचालन शुक्रवार से पुनः बहाल कर दिया जाएगा।


अधिकारियों के अनुसार ट्रायल रन सफल होने के बाद कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। सीएमआरएस की स्वीकृति मिलने के बाद मार्च के दूसरे सप्ताह से मलाही पकड़ी स्टेशन तक आम लोगों के लिए मेट्रो परिचालन शुरू करने की योजना है। इससे पहले भारत सरकार के इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर जनरल (ईआईजी) ने अंतिम निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट निगम को सौंप दी है। रिपोर्ट में ट्रैक्शन सिस्टम को सुरक्षित, विश्वसनीय और सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह तैयार बताया गया है।


ईआईजी ने 14 फरवरी को मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक ओवरहेड उपकरण और अन्य विद्युत प्रणालियों का गहन निरीक्षण किया था। इससे पूर्व 23 जनवरी को चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर द्वारा भी निरीक्षण किया गया था। 5 फरवरी को मलाही पकड़ी स्टेशन पर एएसएस को चार्ज करने के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई थी, जिससे ट्रायल रन का मार्ग प्रशस्त हुआ।


प्राथमिक कॉरिडोर के विभिन्न हिस्सों की लंबाई इस प्रकार है—मलाही पकड़ी से खेमनीचक 1516.844 मीटर, खेमनीचक से भूतनाथ 1016.023 मीटर, भूतनाथ से जीरो माइल 1317.451 मीटर तथा जीरो माइल से आईएसबीटी 1437.573 मीटर। आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक कुल दूरी 6.107 किलोमीटर है। मलाही पकड़ी तक मेट्रो सेवा शुरू होने के साथ ही प्राथमिक कॉरिडोर का मुख्य कार्य पूरा हो जाएगा।


हालांकि यात्रियों को फिलहाल खेमनीचक स्टेशन की सुविधा नहीं मिल पाएगी। जमीन अधिग्रहण में देरी के कारण इस स्टेशन का निर्माण कार्य अभी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक निर्माण पूरा होने में तीन से चार महीने और लग सकते हैं। गौरतलब है कि 6 अक्टूबर 2025 से आईएसबीटी से भूतनाथ के बीच 2.9 किलोमीटर लंबे हिस्से में मेट्रो का संचालन पहले से जारी है। अब मलाही पकड़ी तक विस्तार होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और शहर के पूर्वी हिस्से में आवागमन अधिक सुगम हो जाएगा।


इसके अलावा खेमनीचक से जगनपुरा, रामकृष्ण नगर होते हुए मीठापुर तक लगभग 3.217 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड मार्ग पर भी मेट्रो परिचालन की तैयारी तेज़ी से चल रही है। प्राथमिक कॉरिडोर में संचालन के लिए तीन कोच की एक रैक किराये पर ली गई है। मीठापुर तक सेवा शुरू होने से पहले तीन कोच की एक और रैक किराये पर लाई जाएगी। इसी वर्ष मीठापुर तक मेट्रो चलाने का लक्ष्य रखा गया है।


निगम की योजना के अनुसार भविष्य में स्थायी कोच खरीदने के लिए निविदा जारी की जाएगी, लेकिन कोच आपूर्ति में लगभग दो वर्ष का समय लग सकता है। ऐसे में फिलहाल किराये की रैक के माध्यम से संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। मलाही पकड़ी तक मेट्रो परिचालन शुरू होने से पटना शहर के सार्वजनिक परिवहन ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।