ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: मामा घर शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों का सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंताओं की बल्ले-बल्ले...बनाए गए S.E. लिस्ट देखें... बिहार पुलिस को खुली चुनौती: थाना से महज कुछ ही दूर युवक की गोली मारकर हत्या, शव को गाड़ी में रखकर भागे अपराधी Viral Video: बिहार में बर्थडे पार्टी बनी विवाद का कारण, मुखिया और चौकीदार का मंच पर डांस करते वीडियो वायरल

पटना मेट्रो का विस्तार: मलाही पकड़ी तक संचालन के लिए अंतिम तैयारियां पूरी, जल्द शुरू होगा नया खंड

Patna Metro: पटना मेट्रो का विस्तार मलाही पकड़ी तक अंतिम चरण में है। ट्रायल और सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी है और जल्द ही नया खंड शुरू होकर पूर्वी पटना के यात्रियों को जाम और लंबी यात्रा से राहत देगा।

Patna Metro

19-Feb-2026 02:31 PM

By FIRST BIHAR

Patna Metro: पटना में मेट्रो सेवा के विस्तार का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से जीरो माइल होते हुए मलाही पकड़ी तक मेट्रो रेल के परिचालन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। वर्तमान में बस स्टैंड से जीरो माइल और खेमनीचक तक मेट्रो का संचालन जारी है, जबकि भूतनाथ से आगे मलाही पकड़ी तक ट्रायल और सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। 


माना जा रहा है कि अगले कुछ ही दिनों में इस नए खंड पर भी मेट्रो दौड़ने लगेगी, जिससे पूर्वी पटना के लाखों लोगों को जाम और लंबी यात्रा से राहत मिलेगी। कल अधिकारियों की टीम ने संबंधित मेट्रो स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के प्रवेश और निकास बिंदुओं, पंप रूम, भूतल, कॉनकोर्स लेवल और प्लेटफॉर्म लेवल समेत सभी महत्वपूर्ण हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया गया। 


टीम ने सुनिश्चित किया कि यात्री सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुरूप हों। अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। स्टेशन परिसर में लगे सभी फायर फाइटिंग सिस्टम, अलार्म, इमरजेंसी एग्जिट और वेंटिलेशन की जांच की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह निरीक्षण अग्नि सुरक्षा सत्यापन की अंतिम प्रक्रिया का हिस्सा था, जो मेट्रो संचालन से पहले अनिवार्य है।


इसके बाद सीएमआरएस निरीक्षण होगा और उसके बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किया जाएगा। एनओसी मिलने के साथ ही इस रूट पर मेट्रो संचालन का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा। पटना मेट्रो प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा, विश्वसनीय सेवा और आधुनिक सुविधाओं के उच्चतम मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां अंतिम रूप दे दी गई हैं। जल्द ही शहरवासियों को मेट्रो के इस नए खंड की सौगात मिलने वाली है।