PATNA : पटना पुलिस ने 26 नवंबर को दीघा थाना इलाके में कुर्जी पुल के पास कारोबारी से तीन लाख की लूट का खुलासा करते हुए 6 लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार किए गए लुटेरे ने खुलासा किया कि जब एक तरफ पटना पुलिस उन्हें ढूंढकर हलकान हो रही थी उस वक्त वे नेपाल में बार डांसर के साथ ठुमके लगा रहे थे. लूट की रकम से काफी दिनों तक सभी ने ऐयाशी की और जब पैसे कम पड़ गए तो सब वापस पटना लौट आए.
गिरफ्तार लुटेरे ने बताया कि लूट के बाद सभी पंजाब घूमने चले गये, जहां 80 हजार रुपये खर्च किये. इसके बाद वे सब नेपाल घूमने गए जहां डांस बार में डेढ़ लाख रुपये खर्च किये. इसके बाद सब शहर लौट आए, जहां पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर लिया.