ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन

पटना: 3 दिन से लापता 23 वर्षीय युवक रविवार देर शाम घर लौटा, परिवार में खुशी की लहर

परिजनों के साथ-साथ खुशरूपुर थाने की पुलिस लापता युवक की तलाश में तीन दिन से लगे हुए थे। रविवार की देर शाम वह घर लौटा और अपनी आपबीती परिजनों और पुलिस को बतायी। बेटे को सामने देख मां-पिता ने उसे खुशी से गले से लगा लिया।

28-Dec-2025 10:40 PM

By First Bihar

PATNA: 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन पटना से अचानक 23 साल का युवक लापता हो गया था। जिसकी खोजबीन में परिजन दिन रात लगे हुए थे और खुशरुपुर थाने की पुलिस भी तलाश में लगी हुई थी. लेकिन आज 28 दिसंबर की देर शाम को अचानक वह घर लौट आया। जिसे देखते ही परिजनों ने उसे गले लगा लिया। बड़े बेटे को सामने देख मां-पिता के आंखों से आंसू निकलने लगे और बेटा भी रोने लगा। 


23 साल के मानव ने परिजनों से अपनी आपबीती बतायी। कहा कि वह पूजा करने के लिए बनारस चला गया था। लेकिन तभी यात्रा के दौरान उसका मोबाईल गुम हो गया। घर के किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर उसे याद नहीं था। फिर उसे अपने पुराने दोस्त का नंबर याद आया। उसने किसी तरह एक व्यक्ति से मोबाइल मांगकर उस नंबर पर कॉल किया संयोग से वह नंबर चालू था और उसकी अपने दोस्त से बात हो गयी। उसने बताया कि वह बनारस में आ गया है, यह बात घर में बता दो हम वापस पटना लौट रहे हैं।


 दोस्त ने तुरंत इस बात की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों के जान में जान आई। इतनी कड़ाके की ठंड में पूरा परिवार बच्चे की तलाश में दिन रात लगा हुआ था। जब इस बात का पता चला की मानव बनारस में हैं तब लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार की देर शाम अपने बेटे को सामने देख माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने बेटे को गले से लगा लिया। जिसके बाद इस बात की सूचना पिता ने खुशरुपुर थाने के थानाध्यक्ष को दी। 


बता दें कि पटना के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के नीमतल रोड निवासी कौशल कुमार सिंह के 23 वर्षीय पुत्र मानव कुमार पटना के राजेन्द्र नगर स्थित रेमंड शो रूम में काम करने के लिए पिछले एक सप्ताह से जा रहा था। मानव 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन भी सुबह साढ़े 9 बजे राजेन्द्र नगर के लिए घर से निकला था। लेकिन 25 दिसंबर की शाम से ही उसका दोनों मोबाइल नंबर लगातार ऑफ बताने लगा। 


25 दिसंबर की शाम से ही परिजन उसकी खोजबीन में लगे हैं, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। थक हारकर मानव के पिता कौशल कुमार सिंह ने खुशरूपुर थाने में बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज करा पुलिस से बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की। गुमशुदगी का मामला खुशरुपुर थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी कि तभी मानव के वापस घर आने की सूचना पिता से मिली। पूरा परिवार बेटे के अचानक लापता होने से परेशान थे लेकिन उसके घर लौटने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।