लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
12-Mar-2026 08:42 PM
By First Bihar
PATNA: इजराइल-इरान युद्ध की आंच लोगों के रसोई तक पहुंच गयी है। रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। वही कॉमर्शियल गैस की बुकिंग पहले से ही पूरी तरह बंद कर दी गयी है। ऐसे में कई होटल बंद होने के कगार पर हैं। जाहिर सी बात है रसोई गैस मिलेगा ही नहीं तो खाना कैसे बनेगा? पटना के महावीर मंदिर में एक सप्ताह का स्टॉक बचा हुआ है।
दरअसल महावीर मंदिर पटना में हर दिन दो बार निशुल्क दरिद्र नारायण भोज कराती है। वही नैवेद्यम प्रसाद भी बनाती है। ऐसे में सब काम सिलेंडर पर ही होता है। अभी तो हफ्तेभर का सिलेंडर स्टॉक है, लेकिन यदि स्थिति यही रही तो इस बात का ख्याल रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने पहले से तैयारी कर ली है।
प्रबंधन का कहना है कि गैस खत्म होगा हम लकड़ी और कोयला से काम चलाएंगे। ना तो नैवेद्यम प्रसाद के निर्माण में कोई कटौती होगी और ना ही सुबह और शाम गरीबों को कराये जाने वाले दरिद्र नारायण भोज पर कोई प्रभाव पड़ेगा। लकड़ी और कोयला के साथ-साथ हम इंडक्शन और इलेक्ट्रिकल चूल्हे का इस्तेमाल करेंगे।
बता दें कि 27 मार्च को रामनवमी है, उस दिन महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। पटना के महावीर मंदिर का नैवेद्यम काफी प्रसिद्ध है। जिसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालु महावीर मंदिर में चढ़ाते हैं। रामनवमी पर इस प्रसाद की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे समय में आई क्राइसिस से लड़ने के लिए हमने पूरी तैयारी कर रखी है। नैवेद्यम की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और ना ही दरिद्र नारायण भोज पर कोई असर पड़ेगा।
यहां से कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं जाएगा। बता दें कि महावीर मंदिर न्यास समिति अयोध्या में 'राम रसोई' चलाती है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को खाना खिलाती है। इस सेवा को जारी रखने के लिए इलेक्ट्रिक कुकर, इंडक्शन और लकड़ी-कोयले के इस्तेमाल किया जा रहा है और खाना बनाया जा रहा है। राम रसोई में आज भी भंडारा चलाया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन किया। अभी हर रोज तीन टाइम अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को दाल, चावल, सब्जी, रोटी, खिचड़ी, मिठाई खिलाया जा रहा है।