दो साल की मासूम को उठा ले गए दो नाबालिग लड़के, कमरे में बंद कर बच्ची के साथ किया गंदा काम; मुंह दबाकर ले ली जान दो साल की मासूम को उठा ले गए दो नाबालिग लड़के, कमरे में बंद कर बच्ची के साथ किया गंदा काम; मुंह दबाकर ले ली जान Bihar Health Department : बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं भी मिलेंगी, सरकार ने कर दिया एलान बिहार में दो अलग वारदातों से सनसनी: बगहा में मटकोर देखने गई नाबालिग की मिली लाश, लीची के पेड़ से लटका मिला दूसरी लड़की का शव PU छात्रसंघ चुनाव में बैलेट पेपर पर यह क्या लिख दिए स्टूडेंट, रद्द हुआ 500 से ऊपर वोट; जानिए क्या है पूरा प्लान नेपाल चुनाव: आधी रात से सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा, बॉर्डर पर निगरानी तेज; 5 मार्च को वोटिंग नेपाल चुनाव: आधी रात से सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा, बॉर्डर पर निगरानी तेज; 5 मार्च को वोटिंग Bihar Land Survey : अमीन और राजस्व कर्मचारियों की कमी से दाखिल-खारिज जमीन सर्वे और 45 लाख आवेदन अटके, जानिए खाली पदों की संख्या बिहार पुलिस की सख्ती: होली से पहले 100 से अधिक लोगों को थमाया नोटिस, 3 मार्च को थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: शार्प शूटर नवनीत सिंह गिरफ्तार, दानापुर कोर्ट शूटआउट केस में था वांटेड
02-Mar-2026 09:38 AM
By First Bihar
PATNA NEWS : पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में संध्या आरती के समय में बदलाव किया गया है। मंदिर प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार होली के दिन यानी 4 मार्च से अब शाम की आरती रात 8 बजे होगी। पहले संध्या आरती का समय शाम 7:30 बजे निर्धारित था। श्रद्धालुओं की सुविधा और त्योहार के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है।
3 मार्च को चंद्रग्रहण, दोपहर 2:30 बजे से बंद रहेगा पट
मंदिर प्रशासन ने बताया कि 3 मार्च को पड़ रहे चंद्रग्रहण को लेकर मंदिर का पट लगभग सात घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। चंद्रग्रहण का समय शाम 5:50 बजे से 6:46 बजे तक है, लेकिन सूतक काल को ध्यान में रखते हुए मंदिर का पट दोपहर 2:30 बजे से ही बंद कर दिया जाएगा। यह बंदी रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी।
इस दौरान श्रद्धालु हनुमान जी सहित मंदिर परिसर में विराजमान किसी भी देवी-देवता का दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जो भक्त 3 मार्च को दर्शन करना चाहते हैं, वे दोपहर 2:30 बजे से पहले ही मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर लें।
शुद्धिकरण के बाद रात 9:05 बजे खुलेंगे पट
चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर में विधिवत शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके उपरांत रात 9:05 बजे मंदिर के पट पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर प्रशासन ने कहा है कि ग्रहण के दौरान धार्मिक परंपराओं और शास्त्रीय मान्यताओं का पालन किया जाएगा।
गौरतलब है कि 3 मार्च मंगलवार है और मंगलवार के दिन महावीर मंदिर में विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ को ध्यान में रखते हुए पहले से ही सूचना जारी कर दी गई है, ताकि भक्तों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
4 मार्च से संध्या आरती रात 8 बजे
होली के दिन 4 मार्च से मंदिर की संध्या आरती का समय बदलकर रात 8 बजे कर दिया जाएगा। हालांकि मंदिर के खुलने और बंद होने के नियमित समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बुधवार से मंदिर का पट अपने निर्धारित समय पर ही खुलेगा और सामान्य व्यवस्था बहाल रहेगी।
प्रतिदिन सुबह 5 बजे होती है मंगला आरती
महावीर मंदिर प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से रात 10:30 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है। मंदिर खुलते ही सुबह 5 बजे मंगला आरती होती है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। इसके बाद सुबह 11 बजे भोग आरती संपन्न होती है। अभी तक संध्या आरती का समय शाम 7:30 बजे था, जिसे अब 4 मार्च से बदलकर रात 8 बजे कर दिया गया है।
मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जारी किए गए समय का पालन करें और दर्शन के लिए निर्धारित समय से पहले ही पहुंचें। त्योहार और ग्रहण के मद्देनजर मंदिर प्रशासन ने व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है।