ब्रेकिंग न्यूज़

पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड

Home / bihar / patna-news / Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त...

Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें..

पटना पुलिस ने दानापुर, नौबतपुर, फुलवारीशरीफ, विक्रम समेत पश्चिम पटना क्षेत्र के 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव कोर्ट भेजा है। जेल में बंद RJD विधायक रीतलाल यादव के परिवार की संपत्ति पर भी शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है।

21-Jun-2025 07:13 PM

By First Bihar

Patna News: पटना पश्चिम इलाके के 18 माफियाओं की संपत्ति जब्ती की तैयारी है. इनमें दानापुर, नौबतपुर, बिक्रम,फुलवारीशरीफ,पिपलावां, इमामगंज,दुल्हिनबाजार और मनेर के जमीन माफिया-बालू माफिया-दारू माफिया शामिल हैं. पटना पश्चिम के एसपी भानु प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी है. जेल में बंद दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव के परिवार की संपत्ति जब्ती को लेकर भी प्रस्ताव तैयार करने किए जाने की खबर है. 

पटना पश्चिम क्षेत्र में जिन 18 माफिया की संपत्ति जब्त का प्रस्ताव न्यायालय में भेजा गया है, उसमें दानापुर के राजबल्लभ कुमार पिता पारस राय नया टोला का रहने वाला है. इसके अलावे खगौल शैलेंद्र उर्फ चीकू पिता संजीत राय कोथवां का रहने वाला है. पिपलावां थाना क्षेत्र से नलिन कुमार उर्फ पिता नंदकिशोर शर्मा, नौबतपुर के कुणाल कुमार पिता रविंद्र सिंह, इमामगंज के मोहम्मद महताब खान, फरीद खान और आफताब खान की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है.

वहीं, पटना पुलिस ने फुलवारी शरीफ के इंद्रदेव पासवान, रानी तालाब थाना क्षेत्र के गौतम कुमार पिता शंभू सिंह, रानी तालाब थाना क्षेत्र के संजय कुमार पिता जमुना यादव, दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के नंदू यादव, विक्रम थाना क्षेत्र के मृणाल कुमार पिता पंचानंद यादव, विक्रम के नीरज कुमार उर्फ पन्नू, मनेर के रामप्रवेश सिंह, विष्णु दयाल सिंह, उमाशंकर सिंह उर्फ सिपाही राय और नेउरा का चिंटू कुमार शामिल है.