पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
12-Mar-2026 01:38 PM
By FIRST BIHAR
Patna Lpg Gas Supply: पटना में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को देखते हुए पटना डीएम ने बड़ा कदम उठाया है। पटना जिला प्रशासन ने ब्लैकमार्केटिंग और जमाखोरी को रोकने के लिए 28 धावा दलों का गठन किया है। जिला प्रशासन ने एलपीजी की ब्लैकमार्केटिंग और जमाखोरी करने वालों लोगों को सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि एलपीजी की ब्लैकमार्केटिंग और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन होगा।
दरअसल, पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करने तथा इसके अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन स्थापित किया गया है। कोई भी उपभोक्ता या आम जनता सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दूरभाष संख्या 0612-2219810 पर सूचना, शिकायत या जानकारी दे सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
प्रखंड स्तर पर 28 धावा दल का गठन
एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतों के निवारण और गैस जमाखोरी की रोकथाम के लिए प्रखंड स्तर पर 28 धावा दल का गठन किया गया है। इन दलों में फोर्स और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। एलपीजी एजेंसी क्षेत्रों को विभिन्न सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल में विभाजित किया गया है।
डीलरवार सेक्टर दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी और सुपर जोनल दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी स्तर के अधिकारियों को सेक्टर दंडाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता स्तर के अधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी और अपर जिला दंडाधिकारी स्तर के अधिकारियों को सुपर जोनल दंडाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
डीएम त्यागराजन का भरोसा
पटना डीएम त्यागराजन एसएन ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स और गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। बुकिंग और डिलीवरी मिस्ड कॉल, एसएमएस/ आईवीआरएस, व्हाट्सएप और ओटीपी के माध्यम से की जाती है। बुकिंग और अगले बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित है।
डीएम ने कहा कि एलपीजी आपूर्ति, वितरण और शिकायतों पर प्रशासन की निगरानी पूरी तरह से सक्रिय है। लोगों से अनुरोध है कि पैनिक बुकिंग न करें। जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार विभिन्न एजेंसियों के साथ संपर्क स्थापित किया जा रहा है और उपभोक्ताओं की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
ब्लैकमार्केटिंग और होर्डिंग पर सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एलपीजी गैस डीलर्स और वितरकों के यहां नियमित निरीक्षण और छापामारी करें। ब्लैकमार्केटिंग और जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने का भी आदेश दिया गया है।