मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
18-Mar-2026 04:46 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की राजधानी पटना में एलपीजी गैस की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम.ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से गैस का उपयोग और भंडारण करने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी है, यदि लोग नहीं संभले तो आगे भी कार्रवाई की जाएगी। पटना डीएम ने कहा कि हर किसी के रसोई तक गैस पहुंचे इस प्रयास में वो लगे हैं। गैस की कालाबाजारी होने नहीं देंगे।
डीएम ने बताया कि जांच के दौरान राजधानी के 4 होटलों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके साथ ही अब तक कालाबाजारी से जुड़े मामलों में 8 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
पटना जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और सप्लाई सामान्य रूप से चल रही है। इसके अलावा डीएम ने उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी को लेकर भी जागरूक रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना केवाईसी पूरा कर सकते हैं, जिससे गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहेगी और कालाबाजारी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि पटना में गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है और आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज हो सकती है।