ब्रेकिंग न्यूज़

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार

Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

पटना के दानापुर में LPG गैस सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हाथी खाना मोड़ के पास उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया, जबकि प्रशासन ने गैस की किल्लत से इनकार किया।

15-Mar-2026 01:36 PM

By First Bihar

Patna LPG Crisis : पटना जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को दानापुर इलाके में उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना हाथी खाना मोड़ के पास आनंद बाजार मुख्य मार्ग की है, जहां गैस सिलेंडर के इंतजार में खड़े लोगों ने घंटों हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।


दरअसल रमजान का महीना चल रहा है और कुछ ही दिनों में नवरात्र भी शुरू होने वाला है। ऐसे समय में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे वे लकड़ी और कोयले पर खाना बनाने को मजबूर हैं।


सुबह से लाइन में लगे थे लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें सूचना दी गई थी कि हाथी खाना मोड़ के पास गैस सिलेंडर की गाड़ी से वितरण किया जाएगा। इस जानकारी के बाद सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने खाली सिलेंडर और गैस कार्ड लेकर लाइन में खड़े हो गए। लेकिन घंटों इंतजार करने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिला, जिससे लोगों का धैर्य टूट गया।


प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का कहना था कि वे सगुना मोड़ स्थित वैशाली इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी पहुंचे थे। वहां मौजूद कर्मियों ने उन्हें बताया कि गैस सिलेंडर का वितरण हाथी खाना मोड़ पर किया जा रहा है। इस सूचना के बाद लोग वहां पहुंच गए, लेकिन वहां भी उन्हें गैस नहीं मिला। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।


लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि घर में गैस खत्म हो चुकी है और कई घरों में दो दिनों से लकड़ी पर खाना बनाया जा रहा है। रमजान के रोजेदारों और आने वाले नवरात्र को देखते हुए गैस की जरूरत और बढ़ गई है, लेकिन इसके बावजूद एजेंसी की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे लोगों की परेशानी और गुस्सा दोनों बढ़ गए। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि आम उपभोक्ताओं को परेशानी न झेलनी पड़े।


पुलिस ने संभाली स्थिति

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत के बाद पुलिस ने गैस एजेंसी के कर्मियों से संपर्क किया और सिलेंडर वितरण की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद धीरे-धीरे लोग शांत हुए और जाम हटाया गया।


प्रशासन ने शुरू की जांच

मामले को लेकर दानापुर के एडीएसओ तेज प्रताप ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि वितरण में कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


सरकार का दावा—किल्लत नहीं

हालांकि सरकार और जिला प्रशासन की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि बिहार में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि गैस की सप्लाई सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।


दरअसल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच देश के कई हिस्सों में लोग गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं। बिहार में भी कई जगह गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।


प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक खरीदारी से बचें। अधिकारियों का कहना है कि गैस की सप्लाई लगातार जारी है और जल्द ही सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।