ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल

बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: पटना में युवक की गोली मारकर हत्या

2005 में खरीदे गये जमीन की बाउंड्री कराने पहुंचे तेजनंदन को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच कर रही है।

बिहार क्राइम न्यूज

19-Feb-2026 07:28 PM

By First Bihar

PATNA:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री व बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन को लेकर आए दिन हत्या की वारदात हो रही है। इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां जमीन के विवाद में एक व्यक्ति को गोलियों से भून डाला गया है। युवक की गोली लगने से मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़ंकप मचा हुआ है। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि अपराधियों ने कंकड़बाग के अशोक नगर इलाके में रहने वाले तेजनंदन की गोली मारकर हत्या कर दी है। जमीन की बाउंड्री कराने आए तेजनंदन को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। 


गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने घायल तेजनंदन को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। घटना की सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। 


मौके पर पहुंचे पटना पूर्वी के सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पटना के कंकड़बाग स्थित अशोक नगर में रहने वाले तेजनंदन राय ने चोखा राय नामक व्यक्ति से 2005 में जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन में आगे के हिस्से में मार्केट बना हुआ है जबकि पीछे की जमीन खाली थी, उसमें बाउंड्री करवाने के लिए वह गोपालपुर थाना क्षेत्र के मानपुर बैरिया में अपनी जमीन पर काम करवा रहा था। 


तभी चोखा राय के नाती आया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान तेजनंदन के शरीर में 7 गोलियां मारी गयी जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। अस्पताल ले जाने के बाद वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने सैंपल कलेक्ट किया। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। 


REPORT: SURAJ KUMAR: PATNA