ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल

पटना में एक घर में लगी आग में झुलसकर 65 वर्षीय मालती देवी की मौत हो गई। पैरालिसिस से पीड़ित होने के कारण वह वहां से भाग नहीं सकी। इस घटना में एक बुजुर्ग घायल हो गये हैं, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

27-Feb-2026 10:03 PM

By First Bihar

PATNA:पटना के करबिगहिया मुहल्ले में शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे एक मकान में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद आग की लपटों को फैलने से रोका।


इस दौरान घर में मौजूद 65 वर्षीय मालती देवी आग की चपेट में आ गईं और झुलसकर उनकी मौत हो गई। लकवा ग्रस्त मालती देवी चलने-फिरने में असमर्थ थीं, जिसके कारण वह खुद को आग से बचा नहीं सकी। इस घटना में 75 वर्षीय बलराम चौधरी भी झुलसकर घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय घर का छोटा बेटा रवि शंकर चौधरी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाजार गया हुआ था। इसी दौरान अचानक घर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। पड़ोसियों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने और आग बुझाने का प्रयास किया।


सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट से आग लगने का लगाया गया है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट