ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि

Home / bihar / patna-news / कंकड़बाग में युवक पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का मामला; तीन आरोपी...

कंकड़बाग में युवक पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का मामला; तीन आरोपी गिरफ्तार

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते 47 वर्षीय राजेश कुमार पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

27-Jul-2025 06:46 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राम लखन पथ इलाके में हुए इस हमले में 47 वर्षीय राजेश कुमार नामक व्यक्ति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना को अंजाम तीन युवकों ने दिया, जिन्हें कंकड़बाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।


रविवार की दोपहर करीब 1 बजे के करीब राम लखन पथ पर किसी बात को लेकर राजेश कुमार और तीन युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने चाकू निकालकर राजेश पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। 


घायल राजेश कुमार को गंभीर हालत में पटना सेंट्रल हॉस्पिटल, बाइपास रोड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और भागने की कोशिश कर रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान डॉ. रवि कुमार , सिद्धार्थ कुमार और विशाल कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी इंदिरा नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट