ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर जल्द ही 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें स्थापित की जाएंगी। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दो महीने के भीतर इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे क्षेत्र में सुविधाएं और आकर्षण बढ़ेगा।

13-Mar-2026 07:55 PM

By FIRST BIHAR

Patna Jp Ganga Path: पटना के जेपी गंगा पथ के किनारे जल्द ही आधुनिक डिजाइन की प्रीफैब्रिकेटेड दुकानों की स्थापना की जाएगी। इस परियोजना के तहत कुल 50 दुकानों को स्थापित करने की योजना बनाई गई है। 


इन दुकानों को तैयार करने की जिम्मेदारी पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड (पीएससीएल) को दी गई है और इन्हें दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के लिए चार प्रस्तावित डिजाइनों में से दो का चयन कर लिया गया है। साथ ही दुकानों के निर्माण और स्थापना के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


योजना के अनुसार 16 फीट लंबाई, 10 फीट चौड़ाई और 9 फीट ऊंचाई की 45 दुकानें बनाई जाएंगी, जबकि 20 फीट लंबाई, 10 फीट चौड़ाई और 9 फीट ऊंचाई की 5 दुकानें स्थापित की जाएंगी। इन दुकानों को प्रीफैब्रिकेटेड तकनीक से तैयार किया जाएगा, जिससे कम समय में आधुनिक और आकर्षक ढांचे के साथ इन्हें स्थापित किया जा सकेगा।


परियोजना के तहत दुकानों को 10-10 के पांच समूहों में लगाया जाएगा। प्रत्येक समूह में 16 फीट लंबाई वाली 9 दुकानें और एक 20 फीट लंबाई की दुकान होगी। इससे पूरे क्षेत्र का लेआउट व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई देगा, साथ ही जेपी गंगा पथ आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी।