ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Bihar News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा पटना का जेपी गंगा...

Bihar News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा पटना का जेपी गंगा पथ, मंत्री ने डबल डेकर बस सेवा का किया उद्घाटन

Bihar News: पटना के जेपी गंगा पथ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटकों के लिए डबल डेकर बस सेवा शुरू की गई है, जिससे गंगा किनारे बसे प्रमुख स्थलों का परिदर्शन कराया जाएगा।

02-Sep-2025 01:58 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में पर्यटन विभाग द्वारा जेपी गंगा पथ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों को अब डबल डेकर बस से पर्यटन घाट से कंगन घाट तक करीब 15 किलोमीटर का सफर पर्यटकों को गंगा के किनारे डबल डेकर बस से परिभ्रमण कराया जायेगा। पर्यटकों को सुविधा देने को लेकर डबल डेकर बस सेवा का उद्घाटन दो सितंबर को पर्यटन विभाग के मंत्री राजु कुमार सिंह के द्वारा किया गया।


मंत्री ने बताया गया कि इस डबल डेकर बस सेवा के उद्घाटन से पर्यटकों को पर्यटन हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराते हुए गंगा दर्शन की अदभुत अनुभूति होगी। साथ ही विभाग के प्रबंध निदेशक नन्द किशोर के द्वारा भी बताया गया कि डबल डेकर बस सेवा से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा एवं प्रोत्साहन मिलेगा।


बस सेवा आरंभ होने के साथ पर्यटकों को बस से जेपी गंगा पथ गोलम्बर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर एवं कंगन घाट इत्यादि पर्यटन स्थलों का परिदर्शन कराया जायेगा। इस आरामदायक 40 सीट वाली बस सेवा में 20 सीट उपरी खुले तल्ल में एवं 20 सीट वातानुकूलित निचले तल्ल में पर्यटकों हेतु निर्माण की गई है। 


बस में एक गाईड की भी व्यवस्था रहेगी। यात्री बस में चलते फिरते शहर एवं गंगा नदी के नजारों का आनंद उठा सकेगें। इस बस का किराया प्रति व्यक्ति 100/- रूपये प्रति ट्रिप (दीघा रोटरी से कंगन घाट एवं कंगन घाट से दीघा रोटरी) एवं 50/- रूपये प्रति ट्रिप (कंगन घाट से दीघा रोटरी या दीघा रोटरी से कंगन घाट) निर्धारित की गई है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता सुनील कुमार सुमन एवं प्रबंधक परिवहन रत्नेश कुमार सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।