ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज

Patna IPS Mess: बिहार के पुलिस अधिकारियों को सरकार की बड़ी सौगात, पटना में बनेगा आधुनिक IPS मेस भवन

Patna IPS Mess: पटना में IPS अधिकारियों के लिए 37.39 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला आधुनिक मेस भवन का निर्माण होगा. बेहतर कार्य और निवास सुविधा के लिए सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है.

17-Jan-2026 01:57 PM

By FIRST BIHAR

Patna IPS Mess: पटना में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के लिए एक अत्याधुनिक मेस भवन का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बेसमेंट और ग्राउंड के साथ चार मंजिला (B+G+4) भवन के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।


इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 37 करोड़ 39 लाख 63 हजार 400 रुपये है। भवन में अधिकारियों के लिए बेहतर कार्य और निवास सुविधाओं के साथ फर्नीचर और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी शामिल होंगी।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस नए IPS मेस भवन के निर्माण से अधिकारियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधायुक्त आवास और कार्यस्थल उपलब्ध होगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार राज्य में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए लगातार आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित कर रही है।


हाल ही में सरकार ने पूर्वी चंपारण में पुलिस अधीक्षक का नया कार्यालय भवन, रोहतास के डिहरी पुलिस केंद्र में रक्षित कार्यालय एवं शस्त्रागार भवन तथा लखीसराय पुलिस केंद्र में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 200 बेड क्षमता वाले आधुनिक बैरक के निर्माण को मंजूरी दी है। यह कदम राज्य में पुलिस प्रशासन को मजबूत और अधिकारियों के कार्य एवं निवास अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।