ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar expressway projects : बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे और डबल डेकर फ्लाईओवर सहित सड़क निर्माण की नई सुविधाएँ; जानिए बजट की ख़ास बातें पुजारी हत्याकांड! में बड़ा फैसला, दो महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 52 हजार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन/रद्द करने का निर्देश Bihar Budget 2026-27: दिल्ली मुंबई के बाद अब देश के इस राज्यों में बनेगा बिहार भवन, बजट भाषण में सरकार का एलान; जानिए ख़ास बातें Bihar Budget 2026-27 : जानिए बिहार बजट में किस विभाग को मिला कितना पैसा, कौन रहा सबसे आगे तो कौन पीछे Bihar Budget 2026-27 : बिहार के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश; रोजगार -नौकरी समेत इन चीजों पर होगा अधिक फोकस

IndiGo Flight News: इंडिगो की उड़ानों का रद्द होने का सिलसिला जारी, पटना से 8 फ्लाइट कल कैंसिल

इंडिगो एयरलाइंस का ऑपरेशन अब भी पटरी पर नहीं लौट सका है। रविवार 14 दिसंबर 2025 को पटना से बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और देवघर जाने वाली कुल 8 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

बिहार

13-Dec-2025 08:11 PM

By First Bihar

IndiGo Flight News: इंडिगो एयरलाइन के फ्लाइट ऑपरेशन अभी भी सही नहीं हो पाया है। लगातार इंडिगो का संकट जारी है। कल 14 दिसंबर दिन रविवार को इंडिगो की पटना से 8 उड़ानें रद्द कर दी गयी है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कल (दिनांक 14.12.2025) की इंडिगो की उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से जरूर जांच लें।


इंडिगो एयरलाइंस का फ्लाइट ऑपरेशन अभी भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सका है। लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में रविवार, 14 दिसंबर 2025 को पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की कुल 8 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से जरूर जांच लें।


इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, तकनीकी और परिचालन कारणों से पटना से बेंगलुरु, कोलकाता, देवघर, दिल्ली और हैदराबाद जाने वाली कई फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया है। अचानक हुई इस रद्दीकरण की वजह से यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी या फिर टिकट री-शेड्यूल करानी पड़ी।


14 दिसंबर 2025 को पटना से रद्द इंडिगो उड़ानों की सूची:

6E 124 – पटना से बेंगलुरु | 08:45 – 11:30

6E 663 – पटना से कोलकाता | 09:55 – 11:05

6E 7945 – पटना से देवघर | 12:45 – 13:40

6E 6644 – पटना से दिल्ली | 20:15 – 22:10

6E 6452 – पटना से बेंगलुरु | 20:45 – 23:25

6E 6683 – पटना से हैदराबाद | 21:05 – 23:15

6E 6550 – पटना से दिल्ली | 23:10 – 01:00

6E 6335 – पटना से हैदराबाद | 23:45 – 01:45


लगातार उड़ानें रद्द होने से खासकर त्योहार और जरूरी यात्रा करने वाले यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि इंडिगो की ओर से यात्रियों को रिफंड और री-शेड्यूल की सुविधा देने की बात कही गई है, लेकिन एयरलाइन के लगातार बिगड़ते ऑपरेशन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से जरूर जांच लें।


 पटना से बेंगलुरू, देवघर, कोलकाता, दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट को रद्द किया गया है। देखिये पूरी लिस्ट...

 Tomorrow's dated 14.12.2025 Indigo cancellations as reported by Indigo airlines

 1.  6E 124   PAT to BLR   08:45 – 11:30

2. 6E 663   PAT to CCU   09:55 – 11:05

  3.  6E 7945  PAT to DGH   12:45 – 13:40

  4.  6E 6644  PAT to DEL   20:15 – 22:10

  5.  6E 6452  PAT to BLR   20:45 – 23:25

 6.  6E 6683  PAT to HYD  21:05 – 23:15

7.  6E 6550  PAT to DEL   23:10 – 01:00

8.  6E 6335  PAT to HYD  23:45 – 0145

पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट