25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
31-Jul-2025 04:04 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पटना जिलाधिकारी त्याग राजन और एसएसपी ने गुरुवार को गांधी मैदान का निरीक्षण किया। परंपरागत रूप से हर साल की तरह इस बार भी राज्य स्तरीय मुख्य समारोह गांधी मैदान में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ध्वजारोहण करेंगे।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंडाल निर्माण, बेरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, और यातायात प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी हों और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
जानकारी के अनुसार, समारोह में आम लोगों के लिए 10 पंडालों की व्यवस्था की जा रही है ताकि बैठने में कोई असुविधा न हो। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए जा रहे हैं। इस बार समारोह की विशेषता 13 भव्य झांकियों का प्रदर्शन होगा, जो बिहार की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकासात्मक यात्रा को दर्शाएंगी। इन झांकियों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
बताया गया कि इससे पहले भी जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ कई दौर की बैठकें की जा चुकी हैं, जिनमें कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है। पटना प्रशासन का उद्देश्य है कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस समारोह न केवल भव्य और गौरवपूर्ण हो, बल्कि सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज़ से भी एक मिसाल कायम करे।