ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / bihar / patna-news / जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के...

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM

पटना में आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई, जब केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने संकेत दिया कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन मिल सकता है।

19-Mar-2026 07:58 PM

By First Bihar

PATNA:बिहार में इन दिनों दावत-ए-इफ्तार का दौर चल रहा है। हज भवन, मुख्यमंत्री आवास के बाद आज हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक एवं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निशांत कुमार, सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई नेता शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार के बाद जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सीएम पद के लिए नीतीश कुमार के इच्छित व्यक्ति सम्राट चौधरी ही हैं। इसलिए सम्राट चौधरी ही बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 


जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार जी बहुत पारदर्शी आदमी हैं। जो मन में सोचते हैं वो करते हैं। किसी के बारे में क्या सोचते है और क्या करते हैं वह यह बात किसी से कहते नहीं हैं। यदि इशारा ऐसा दे रहे हैं कि सम्राट चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, तब माना जाना चाहिए कि वो इससे पीछे नहीं हटेंगे। हम भी समझते हैं कि लगता है कि सम्राट चौधरी ही नीतीश कुमार के इच्छित व्यक्ति सीएम पद के लिए हो सकते हैं।


नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बारे में कहा कि वो नए-नए राजनीत में आए हैं। निशांत बड़ा सहनशील आदमी है, सबको प्रतिष्ठा रखने वाले हैं। आज इफ्तार में आए तो देखा कि सभी को प्रणाम कर रहे थे, सब लोगों से दुआ सलाम कर रहे थे। यह बहुत अच्छा गुण है, किसी भी व्यक्ति को राजनीति में आगे बढ़ने के लिए यह जरूरी है। अभी-अभी नये-नये राजनीति में आए हैं, उनको जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, हम समझते हैं कि उसका अच्छे से वो निर्वहन करेंगे। 


मीडिया कर्मियों ने मांझी से पूछा कि इफ्तार पार्टी का दौर चल रहा है, कल मुख्यमंत्री आवास पर इफ्तार हुआ था, आज आपके आवास पर हुआ। इ पर मांझी बोले कि देखिये ये आज की बात नहीं है,करीब दस साल से इफ्तार पार्टी हम देते आ रहे हैं। इफ्तार पार्टी में सभी दलों के लोग आते हैं और अल्लाह ताला से देश और प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की दुआ करते हैं।


मांझी ने आगे कहा कि यह हमारी परंपरा थी, यह परंपरा टूट ना जाए इसलिए आज लास्ट दिन इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोग शामिल हुए। वही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के यहां इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं होने पर कहा कि क्या कारण है कि क्यों नहीं हुआ यह उनकी बात है। मैं नहीं कह सकता, लेकिन चाहे दुख रहे या सुख रहे यह धार्मिक अनुष्ठान है, सबकों अपना काम करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में थे तब संतोष सुमन बोले की पन्द्रह के बाद इफ्तार पार्टी का आयोजन करेंगे। लेकिन लग रहा था कि 15 के बाद इफ्तार का आयोजन नहीं कर पाएंगे क्योंकि20 तारीख को चांद दिख जाएगा। लेकिन उसके बावजूद हमने कहा कि परंपरा नहीं टूटनी चाहिए। जिसके बाद हमने इफ्तार का आयोजन किया। हम अपने स्तर से अपनी बात कह सकते हैं दूसरे के बारे में नहीं कह कहेंगे कि इफ्तार लालू यादव ने क्यों नहीं किया।