PATNA: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की रात एक पॉलिटेक्निक छात्रा की इज्जत लूटते लूटते बच गई. होटल में अपने पिता के साथ ठहरी छात्रा को आधी रात एक शराबी युवक के द्वारा अगवा करने का प्रयास किया गया. लड़की और उसके पिता के द्वारा सीखने चिल्लाने के बाद किसी तरह लड़की की इज्जत बच सकी. मामले को लेकर पटना जिला के रूपसपुर थाना में होटल के मैनेजर व अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. 


इस संबंध में पीड़ित पिता बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि वह पहली बार अपनी बेटी को पॉलिटेक्निक का परीक्षा दिलाने के लिए पटना पहुंचे थे. सुरक्षा की दृष्टिकोण से उन्होंने पटना जिले के आरपीएस कॉलेज के बगल में स्थित होटल हिडन विला में 22 जून की रात्रि 11:00 बजे एक कमरा (कमरा संख्या 103) ले लिया. कमरे में बाप बेटी सोए हुए थे. 


ठीक मध्य रात्रि 12:48 पर एक शराबी युवक बाहर से दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और उनकी बेटी का बांह पकड़कर बाहर खींच कर ले जाने लगा. डर के मारे छात्रा का आवाज भी नहीं निकल पा रहा था. तभी खटपट की आवाज सुनकर संतोष कुमार के नींद टूट गई और उसने उसे शराबी युवक से अपनी बेटी का हाथ छुड़ाया. इसके बाद काफी बहस होने लगी इसी दौरान संतोष कुमार ने पटना में रहने वाले अपने परिचित को फोन कर दिया. 


उनके परिचित कुछ लोगों के साथ होटल में पहुंचे और वीडियो बनाने लगे तब होटल में रहने वाले लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान पुलिस के द्वारा डायल 112 और रूपसपुर थाना को सूचना दिया गया. स्थानीय पुलिस जब मौके पर होटल में पहुंची और कमरों का तलाशी लिया तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए. आपत्तिजनक कार्य में संलिप्त होटल से कुल 7 युवक और युवतियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है. पुलिस द्वारा ही लड़की उसके पिता को सुरक्षित होटल से बाहर निकला गया.


पीडिटी संतोष कुमार ने बताया कि अगर उनके परिचित होटल पर समय रहते नहीं पहुंचते तो उनकी बेटी के साथ बहुत बड़ी अनहोनी हो जाती.शायद लोग मुझे भी लापता कर देते. क्योंकि जिस समय मैं होटल में कमरा बुक किया उस समय मेरा आईडी लिया गया लेकिन होटल के मेंटेनेंस रजिस्टर में उसे दर्ज नहीं किया गया था. इससे ऐसा अपठित होता है कि होटल के मैनेजर और पहले से मौजूद सामाजिक तत्वों ने पहले से ही पूरी प्लानिंग कर रखी होगी. संतोष कुमार ने बताया कि उसकी बेटी रात्रि से ही रोए जा रही है.वही मामले को लेकर रूपसपुर थाना में प्राथमिक की दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया गया है. स्थानीय थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और इस दिशा में उचित कार्रवाई की जाएगी।