बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक
14-Mar-2026 02:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पटना के धनरूआ में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार हाईवा ने डायल 112 की पुलिस गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। घटना भखरी पुल के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी सड़क के किनारे चली गई।
डायल 112 की गाड़ी में एएसआई मोहम्मद असलम कुरैशी, महिला कांस्टेबल मुन्नी कुमारी और चालक दिलीप कुमार मौजूद थे। टक्कर के कारण तीनों को हल्की चोटें आईं, लेकिन वे किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलकर सुरक्षित रहे। चालक दिलीप कुमार ने बताया कि अगर हाईवा सामने से टक्कर मारती, तो वाहन पलट सकता था और उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था।
हाईवा चालक घटना के बाद वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर वह सड़क किनारे लगी रैलिंग से टकरा गया। टक्कर के बाद हाईवा में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हाईवा पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
महिला कांस्टेबल मुन्नी कुमारी ने बताया कि वे धनरूआ थाना में तैनात हैं और उन्हें एक गांव से छेड़खानी की सूचना मिली थी, जिस पर टीम मौके पर जा रही थी। एएसआई मोहम्मद असलम कुरैशी ने बताया कि वाहन को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने हाईवा के क्लीनर पंकज कुमार को पकड़ लिया है, जो जहानाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। फरार चालक की तलाश जारी है और हाईवा के मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।