ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / BPSC Exam: रद्द होगी BPSC 70वीं पीटी परीक्षा! आज पटना हाईकोर्ट करेगा फैसला

BPSC Exam: रद्द होगी BPSC 70वीं पीटी परीक्षा! आज पटना हाईकोर्ट करेगा फैसला

BPSC Exam: बिहार में BPSC 70वीं पीटी परीक्षा के भविष्य को लेकर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। परीक्षा रद्द होगी या नहीं इसका फैसला आज कोर्ट करेगा। इसके पहले 16 जनवरी को ...

31-Jan-2025 09:11 AM

By First Bihar

BPSC Exam: बिहार में BPSC 70वीं पीटी परीक्षा के भविष्य को लेकर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं। परीक्षा रद्द होगी या नहीं इसका फैसला आज 31 जनवरी को पटना हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद हो सकता है। हाईकोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले गुरुवार को परीक्षा रद्द करवाने के लिए पटना में अभ्यर्थियों ने 8 घंटे तक उग्र प्रदर्शन किए। 


वहीं, इस प्रदर्शन के दौरान 3 बार कैंडिडेट्स और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। सबसे पहले हजारों की संख्या में छात्र BPSC ऑफिस के बाहर, फिर JDU दफ्तर के बाहर इकट्ठा हुए। इसके बाद डाकबंगला चौराहे पर दोनों आमने-सामने हुए। सुबह 11 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन को प्रशासन ने देर शाम साढ़े 7 बजे खत्म किया। 


मालूम हो कि बीपीएससी ने पीटी परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में 328990 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था जिसमें कुल 21581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग ने 45 दिनों में परिणाम जारी कर दिया था। आयोग ने बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच परिणाम की घोषणा की है।


गौरतलब हो कि,16 जनवरी की सुनवाई में पटना हाईकोर्ट ने BPSC को 30 जनवरी तक एफिडेविट देने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने फिलहाल परीक्षा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज समेत कई याचिकाएं दायर की गई थीं, जिन्हें अब एक साथ जोड़ दिया गया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और कोचिंग संचालक खान सर की ओर से भी हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसमें री-एग्जाम की मांग के साथ प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर दर्ज FIR वापस लेने की अपील की गई है।