बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
22-Feb-2025 07:27 AM
By First Bihar
Patna high court : पटना हाईकोर्ट के पांच सीनियर एडवोकेट को जज बनाने का रास्ता साफ हो गय़ा है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन वकीलों को जज बनाने की मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही ये सभी जज बन जायेंगे.
इन वकीलों का हुआ चयन
दरअसल पटना हाईकोर्ट की कॉलेजियम ने पिछले महीने ही इन वकीलों को जज बनाने की सिफारिश की थी. पटना हाईकोर्ट के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक हुई. देश के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में पांच वकीलों को जज बनाने की मंजूरी दी गयी.
जिन वकीलों को जज बनाने की मंजूरी दी गयी है उनमें अधिवक्ता आलोक कुमार सिन्हा, रीतेश कुमार, सोनी श्रीवास्तव, सौरेंद्र पांडेय और अंशुल राज के नाम शामिल हैं. हालांकि उन्हें जज बनाने की सिफारिश पर आखिरी मुहर केंद्र सरकार को लगानी है. राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही ये सारे अधिवक्ता जज बन जायेंगे.
जजों की कमी पूरी होगी
फिलहाल पटना हाईकोर्ट जजों की कमी से जूझ रहा है. पटना हाईकोर्ट में अभी जजों के 53 स्वीकृत पद हैं. लेकिन यहां सिर्फ 34 जज तैनात हैं. पांच नये जजों की नियुक्ति के बाद कुल संख्या 39 हो जायेंगी. ऐसे में मुकदमों का बोझ झेल रहे पटना हाईकोर्ट में केसों के निपटारे की रफ्तार बढ़ेगी.