Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार
08-Mar-2025 09:57 AM
By First Bihar
Patna High Court: पटना हाईकोर्ट में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन अधिवक्ताओं को जज के रूप में नियुक्त किया। आलोक कुमार सिन्हा, सौरेन्द्र पाण्डेय और सोनी श्रीवास्तव को पटना हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया है।
जानकारी हो कि, इन तीनों नवनियुक्त जजों को आज एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार एक शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। ये शपथग्रहण समारोह शाम पांच बजे पटना हाईकोर्ट के शताब्दी हॉल में होगा।
वहीं, इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ कर 37 हो जाएगी।पटना हाईकोर्ट जजों का स्वीकृत पद 53 है। इस तरह इन जजों के अलावा जजों 16 पद रिक्त पदों को भरा जाना होगा। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेसुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी. रामसुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया।
एनएचआरसी के अध्यक्ष जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा के 1 जून, 2024 को कार्यकाल खत्म होने के बाद से यह पद खाली था और आयोग की सदस्य विजया भारती सयानी कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभा रही थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने जस्टिस रामसुब्रमण्यम को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही, प्रियंक कानूनगो और पूर्व जज डॉ. विद्युत रंजन सारंगी को सदस्य नियुक्त किया है।