PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना से आ रही है जहां चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है।
अपराधियों ने कोचिंग में घुसकर गुरु रहमान को गोली मारने की धमकी दी और कोचिंग को बंद करने को कहा। इस घटना के बाद गुरु रहमान का परिवार और कोचिंग के छात्र दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के गोपाल मार्केट स्थित गुरु रहमान के कोचिंग संस्थान की जहां घुसकर एक युवक ने गोली मारने की धमकी दी और कोचिंग को बंद करने की चेतावनी दी।
इस घटना की सूचना गुरु रहमान ने पीरबहोर थाने पुलिस को दी। उन्होंने थाने में इस बात की लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। धमकी देने वाले युवक का चेहरा कोचिंग में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। गुरु रहमान ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि 30-35 साल का एक युवक आया और भद्दी-भद्दी गाली देने लगा। कहने लगा कि कि 2013 में प्राचीन भारत तुमने ऊर्दू में पढ़ा दिया। आज भले ही तुम बच जाओ लेकिन दस दिन के अंदर गोली मार देगे। फिर उसके बाद भिखना पहाड़ी के तरफ वो भाग गया। गुरु रहमान ने कहा कि हम ऊर्दू जानते भी नहीं कि उसे हम प्राचीन भारत ऊर्दू में पढ़ाते।
पटना से सूरज की रिपोर्ट