ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Bihar News: नशे में धुत युवकों ने बीच सड़क पर लड़कियों से की...

Bihar News: नशे में धुत युवकों ने बीच सड़क पर लड़कियों से की मारपीट, स्कॉर्पियो से उतरते ही युवतीओं पर किया हमला

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां कुछ युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क पर लड़कियों से मारपीट की हैं । यह घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के धमनीचक इलाके की बताई जा रही है।

03-Sep-2025 07:42 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां कुछ युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क पर लड़कियों से मारपीट की हैं । यह घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के धमनीचक इलाके की बताई जा रही है, जहां देर रात को कुछ लड़के एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों के मुताबिक, ये युवक नशे में चूर थे और आते ही उन्होंने लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। 


इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद डरी-सहमी लड़कियों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल की घेराबंदी की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।


पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने यह साफ कर दिया है कि नशे में धुत दबंगों को कानून का कोई डर नहीं रह गया है। प्रशासन पर दबाव है कि वह जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।