“नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
01-Apr-2026 01:24 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Jharkhand connectivity: बिहार और झारखंड के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में रेलवे बड़ा कदम उठाने जा रहा है। पटना-गया-धनबाद रूट पर फास्ट मेमू (MEMU) ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन मॉडर्न मिनी कोच वाली होगी, जिसमें अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 12 कोच वाली इस मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) ट्रेन में बेहतर उपकरण, स्मार्ट लाइटिंग और हवादार कोच जैसी सुविधाएं होंगी।
इस ट्रेन का उद्देश्य पटना और धनबाद के बीच यात्रा को तेज, सुगम और सुविधाजनक बनाना है। खासतौर पर छात्रों, पेशेवरों और छोटे व्यवसायियों जैसे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) भारतीय रेलवे की एक आधुनिक इलेक्ट्रिक ट्रेन है, जो 60 से 200 किलोमीटर की कम और मध्यम दूरी के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इसमें अलग इंजन नहीं होता, बल्कि कोच के नीचे लगे मोटर के कारण यह तेज गति (110 किमी/घंटा तक) पकड़ती है और कम समय में रुक-रुककर चलने में सक्षम होती है।
बिहार में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे लगातार नई पहल कर रहा है। राज्य में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नई रेल लाइनों के साथ-साथ आधुनिक ट्रेनों के संचालन की योजना है। पटना-गया-धनबाद रूट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं, ऐसे में फास्ट MEMU ट्रेन की शुरुआत से उन्हें काफी राहत मिलने की उम्मीद है।