ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / bihar / patna-news / Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी...

Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी पोल ! पटना के गार्डिनर अस्पताल में 1 साल से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, नीरज कुमार के सवाल से सरकार की हुई भारी फजीहत

Bihar council news : पटना के गार्डिनर रोड अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा पिछले एक साल से बंद, MLC नीरज कुमार ने स्वास्थ्य विभाग और मंत्री मंगल पांडे पर सवाल उठाए, जल्द होगी नियुक्ति प्रक्रिया।

03-Feb-2026 12:19 PM

By First Bihar

Bihar council news : बिहार विधान परिषद के दूसरे दिन आज राजनीतिक हलचल बढ़ गई। जेडीयू MLC नीरज कुमार ने विधानसभा में खुद की सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। नीरज कुमार ने कहा कि पटना के गार्डिनर रोड अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा पिछले एक साल से बंद है, लेकिन इस गंभीर समस्या पर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

नीरज कुमार ने विधान परिषद में कहा कि गार्डिनर रोड अस्पताल शहर के बीचो-बीच स्थित एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है. यहाँ अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत जांच सुविधा का बंद रहना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल किया कि इतने लंबे समय तक स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा और मरीजों को क्यों परेशान किया जा रहा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रहने का कारण रेडियोलॉजिस्ट की कमी बतायी जा रही है. नीरज कुमार ने इसे "घोर आश्चर्य का विषय" करार देते हुए कहा कि मरीजों की जाँच में किसी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उनका कहना था कि अल्ट्रासाउंड मशीन केवल उपकरण नहीं, बल्कि यह चिकित्सकों के मार्गदर्शन के बिना मरीजों के लिए पूरी तरह से उपयोगी नहीं है। इसलिए प्रशिक्षित रेडियोलॉजिस्ट की मौजूदगी जरूरी है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया लगातार जारी रही है। उन्होंने बताया कि विभाग लगातार प्रयास करता रहा है कि विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जा सके, लेकिन जितने पद खाली हैं, उतने ही आवेदन नहीं आते। मंत्री ने कहा, “अगर आवेदन देने के लिए लोग आते ही नहीं हैं तो फिर नियुक्ति कैसे कर सकते हैं?”

मंत्री ने यह भी कहा कि गार्डिनरअस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रहना “काफी दुर्भाग्यपूर्ण विषय” है और इसके समाधान के लिए विभाग तुरंत कदम उठाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले कुछ सप्ताह में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी और मरीजों को जल्द ही अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

नीरज कुमार की आलोचना और मंत्री के जवाब से स्पष्ट है कि स्वास्थ्य सेवा के सुधार और डॉक्टरों की नियुक्ति में गंभीर अंतराल है। पटना जैसे बड़े शहर में मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाना चिंता का विषय है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण शहर के अस्पतालों में मरीजों को दूसरी जगहों पर जाना पड़ रहा है।