ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / patna-news / पटना में शादीशुदा महिला से छेड़खानी, पति पर किया जानलेवा हमला, आरोपी ने...

पटना में शादीशुदा महिला से छेड़खानी, पति पर किया जानलेवा हमला, आरोपी ने महिला को बताया बचपन का प्यार

पटना के गर्दनीबाग में बच्ची को स्कूल से लेकर लौट रही शादीशुदा महिला से छेड़खानी हुई। बाद में आरोपी ने महिला के पति पर लोहे की रॉड से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

13-Dec-2025 04:13 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के साथ छेड़खानी और उसके पति पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि 19 वर्षीया पीड़िता दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी बच्ची को लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।


महिला के अनुसार, एक मैरिज हॉल के पास आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने दावा किया कि वह महिला से बचपन से प्यार करता है, हालांकि महिला ने इस बात से साफ इनकार करते हुए कहा कि युवक की नीयत गलत थी और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था। किसी तरह महिला वहां से भागकर घर पहुंची।


घटना के अगले दिन 12 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे महिला अपने पति और बच्ची के साथ कार से बाजार जा रही थी। इसी दौरान गर्दनीबाग अस्पताल के पास थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर आरोपी ने दोबारा हमला किया। आरोपी ने लोहे की रॉड से महिला के पति पर हमला कर दिया। हालांकि हमले में पति बाल-बाल बच गये। इस दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और कार के टायर को लोहे की रॉड से पंक्चर कर दिया। हमले के बाद दंपती जान बचाकर थाने पहुंचे।


महिला ने इस मामले में अंबेडकर चौक देवी स्थान निवासी सोनू कुमार (22) के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि गर्दनीबाग थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की है।


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह महिला को बचपन से जानता है और उससे प्यार करता है। वहीं, आरोपी की मां ने पुलिस को बताया कि सोनू की सगाई हो चुकी है और कुछ महीनों में उसकी शादी होने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला अक्सर सोनू को बुलाया करती थी, हालांकि महिला ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।


पीड़िता अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। उसका पति निजी गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है और बच्ची ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। महिला ने अपने और अपने पति की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।