Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
21-Jul-2025 03:55 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित भद्र घाट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बड़ी पटन देवी कॉलोनी से आए 12 से 17 वर्ष की उम्र के पांच बच्चे गंगा की तेज धार में बह गए। SSB के जवानों ने तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन दो बच्चे अभी तक लापता हैं।
लापता बच्चों की पहचान बड़ी पटन देवी कॉलोनी निवासी वकील महतो के 16 वर्षीय बेटे शिवम कुमार और रंजन कुमार के 17 साल के बेटे पवन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की तीन टीमें मौके पर पहुंची हैं और गंगा में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, हालांति कई घंटे बीतने के बाद भी दोनो बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है।
आलमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह बड़ी पटन देवी कॉलोनी के पांच बच्चे गंगा स्नान के लिए भद्र घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान सभी बच्चे तेज बहाव में फंस गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और बच्चों की तलाश के लिए प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है। उधर, इस हादसे के बाद बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।