ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / patna-news / 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के...

6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण

पटना–हाजीपुर कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6-लेन पुल अप्रैल तक तैयार, गांधी सेतु पर ट्रैफिक कम होगा, यात्रा आसान होगी और उत्तर बिहार के व्यापार व संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

08-Feb-2026 03:51 PM

By First Bihar

6-lane bridge : पटना और उत्तर बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। गंगा नदी पर बन रहा कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6-लेन पुल तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और अप्रैल तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। पुल के चालू होते ही पटना से हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर और उत्तर बिहार के अन्य जिलों तक पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।


फिलहाल उत्तर बिहार जाने के लिए लोगों को गांधी सेतु या अन्य सीमित रास्तों पर निर्भर रहना पड़ता है, जहां अक्सर भारी ट्रैफिक और जाम की समस्या बनी रहती है। नया 6-लेन पुल शुरू होने से गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा और यात्रियों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। खासकर ऑफिस जाने वाले, मरीज, छात्र और व्यापारियों के लिए यह पुल काफी फायदेमंद साबित होगा।


सरकार ने पुल के साथ-साथ इसके एप्रोच रोड को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पुल के खुलते ही दोनों ओर से यातायात सुचारु रुप से शुरु हो सके। जानकारी के मुताबिक, पुल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बाकी काम तेजी से किया जा रहा हैं।


इस पुल के शुरू होने से सिर्फ यात्रा ही आसान नहीं होगी, बल्कि व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तर बिहार के लोगों के लिए पटना आना-जाना सरल होगा, वहीं पटना के लोगों को भी उत्तर बिहार तक पहुंचने में कम समय लगेगा।