ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Patna News: पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में स्नान के दौरान दो छात्र डूबे; दोनों की मौत

Patna News: पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर गंगा में स्नान के दौरान दो छात्र डूब गए। रोहित कुमार का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि संकल्प कुमार की तलाश जारी है। हादसा गांधी मैदान थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुआ।

08-Jun-2025 02:38 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: राजधानी पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर रविवार सुबह नहाने के दौरान दो छात्र गंगा नदी में डूब गए, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरा अब भी लापता है। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र की है।


मृतक छात्र की पहचान 14 वर्षीय रोहित कुमार और 12 वर्षीय संकल्प कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित और संकल्प क्रिकेट खेलने के बहाने घर से निकले थे, लेकिन वे गांधी मैदान की बजाय गंगा घाट पहुंच गए। उनके साथ 8 से 10 अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जो घाट पर नहाने लगे। 


इसी दौरान संकल्प गहरे पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए रोहित ने छलांग लगाई, लेकिन वह खुद भी डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू कराया गया। रोहित का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि संकल्प की तलाश अब भी जारी है।