ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

PATNA NEWS : गंगा में फिर दौड़ेगा क्रूज, मार्च से पटना में शुरू होगी एमवी स्वामी परमहंस सेवा; जानिए रूट और किराया

पटना के दीघा घाट से गंगा नदी क्रूज एक बार फिर चालू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह क्रूज पहले कोलकाता के ड्राई-डॉक सेंटर में मरम्मत और तकनीकी जाँच के कारण बंद था, लेकिन अब उसकी मरम्मत का काम पूरा हो गया है।

09-Feb-2026 01:48 PM

By First Bihar

PATNA NEWS : पटना के दीघा घाट से गंगा नदी क्रूज एक बार फिर चालू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह क्रूज पहले कोलकाता के ड्राई-डॉक सेंटर में मरम्मत और तकनीकी जाँच के कारण बंद था, लेकिन अब उसकी मरम्मत का काम पूरा हो गया है। 


यह क्रूज गंगा नदी में 300 लोगों तक को ले जा सकेगा और लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा। इसका रुट दीघा घाट से शुरु होकर मीनार घाट और जपी सेतु तक का सुंदर भ्रमण कराते हुए यात्रियों को नदी के किनारों पर बसे घाटों, दृश्य और नज़ारों का आनंद दिलाएगा। 


क्रूज का किराया पहले जैसा ही रखा गया है – लगभग 250 रुपये प्रति व्यक्ति। इसके अलावा अगर कोई निजी कार्यक्रम जैसे बर्थडे, रिंग सेरेमनी आदि करना चाहे, तो एक घंटे का पैकेज करीब 30 हजार रुपये, दो घंटे का 50 हजार रुपये, चार घंटे का 1 लाख रुपये, छह घंटे का 1.25 लाख और आठ घंटे का 1.50 लाख रुपये तय किया गया है। 


यह गंगा क्रूज सेवा पटना में पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों को नदी के अनुभव का मज़ा देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। स्थानीय पर्यटन अधिकारियों का कहना है कि अब से लोग पटना में गंगा नदी का सुंदर जलयात्रा अनुभव आसानी से ले लकेंगे।