BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई
10-Jan-2026 07:36 PM
By First Bihar
PATNA: 26 जनवरी को पूरे देश में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। शनिवार को पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम गांधी मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वरीय अधिकारियों के साथ गांधी मैदान में बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया।
पटना डीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी 2026 तक गांधी मैदान में नो एंट्री रहेगी। गणतंत्र दिवस समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। रविवार से 25 जनवरी तक आम लोगों का प्रवेश गांधी मैदान में वर्जित रहेगा। पटना डीएम ने बताया कि गांधी मैदान को 4 जोन में बांटा गया है।
हर जोन की जिम्मेदारी अपर जिला दंडाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अफसरों को सौंपी गयी है। गांधी मैदान में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। गांधी मैदान और उसके आस-पास 128 सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। 18 वॉच टावर, कंट्रोल रूम और अस्थायी थाने भी बनाए जाएंगे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 11 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक गांधी मैदान में परेड का रिहर्सल होगा। इस दौरान एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम, पानी और शौचालय की व्यवस्था गांधी मैदान में की गयी है। गणतंत्र दिवस समारोह में किसी तरह की दिक्कत ना आएं इसे लेकर आमलोगों के आवागमन को बंद किया गया है। अब 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन ही गांधी मैदान आमलोगों के लिए खोला जाएगा।
पटना से सूरज की रिपोर्ट