PATNA: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज फिर बुधवार की देर शाम होटलों और रेस्टूरेंड में छापेमारी की। इस दौरान केएफसी, बारबेक्यू नेशन और पिज्जा हट समेत कई बड़े फूड आउटलेट की जांच की गई।
बुद्ध मार्ग स्थित केपी मॉल के बारबेक्यू नेशन की जब जांच की गई तो वहां वहां से 12 हजार रुपये का 30 KG खराब बदबूदार पनीर जब्त किया गया। 4 KG चावल भी नष्ट किया गया। फेज और ननफेज किचेन में एक साथ रखा गया था। जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गये। वही पटना के फ्रेजर रोड स्थित वन मॉल के बारबेक्यू नेशन में कीड़े लगे खराब ब्रेड मिले। यहां से 20 लीटर जला हुआ तेल भी नष्ट किया गया।
यहां भी फूड स्टोरेज में लापरवाही देखने को मिली। अलग-अलग प्रतिष्ठानों से बरामद खाद पदार्थों के सैंपल को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है, सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। प्रतिष्ठानों को 14 दिन का नोटिस थमाया गया है। यह कहा गया है कि 14 दिन के अंदर जो भी कमियां हैं उसे दूर करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पटना में त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़े फूड आउटलेट्स के खिलाफ जांच अभियान चलाया है। इस दौरान बारबेक्यू नेशन के एक आउटलेट में 30 किलो खराब पनीर मिला, जबकि दूसरे आउटलेट में कीड़े लगे ब्रेड पाए गए। टीम ने 20 लीटर जला हुआ तेल भी जब्त कर नष्ट कराया। वहीं, KFC के पांच आउटलेट और पिज्जा हट की जांच कर कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के लिए 14 दिनों का नोटिस दिया है।
अब लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान बड़े फूड आउटलेट्स में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के भंडारण से जुड़ी कई कमियां सामने आई हैं। बुधवार को विभाग की टीम ने बारबेक्यू नेशन, KFC और पिज्जा हट समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। सबसे पहले बुद्धा मार्ग स्थित केपी मॉल के बारबेक्यू नेशन में जांच के दौरान करीब 30 किलो खराब पनीर मिला, जिसकी कीमत 11 हजार 400 रुपये बताई गई है। टीम ने यहां चार किलो चावल भी नष्ट कराया। इसके अलावा किचन में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले। वॉश एरिया में रखे 15 किलो पैक्ड चिकन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई। वहीं, फ्रेजर रोड स्थित वन मॉल के बारबेक्यू नेशन में कीड़े लगे ब्रेड मिले। जांच के दौरान 20 लीटर जला हुआ तेल भी जब्त कर नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पटना में KFC के पांच आउटलेट की जांच की। कंकड़बाग और बोरिंग कैनाल रोड स्थित आउटलेट्स में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले। बोरिंग कैनाल रोड के आउटलेट में स्टोरेज एरिया तक जाने वाली सीढ़ियां भी टूटी और गंदी पाई गईं।
बेली रोड स्थित आउटलेट के किचन में साफ-सफाई की कमी मिली, जबकि अनीसाबाद में शौचालय से बदबू आने और सामान रखने की जगह पर गंदगी की शिकायत सामने आई। रीजेंट सिनेमा हॉल स्थित आउटलेट के किचन में भी सफाई की कमी मिली और खाद्य पदार्थों से संबंधित जानकारी दर्ज नहीं थी। इन आउटलेट्स से फ्रोजन चिकन, सब्जियों, खुले मैदे और मेयोनीज समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।
इसके अलावा अनीसाबाद स्थित पिज्जा हट की भी जांच की गई। यहां दीवारों की टाइल्स और शौचालय में गंदगी मिली। टीम ने यहां से खुले मैदे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के लिए 14 दिनों का नोटिस दिया है। जांच के दौरान लिए गए सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर त्योहारों को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है।